अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते बाज़ार में गिरावट. सेंसेक्स 2600 अंक टूटा निवेशकों के 17 लाख करोड़ डूबे


अमेरिका में मंदी की आशंका के चलते बाज़ार में बड़ी गिरावट है. सेंसेक्स 26ऊ अंक टूटकर 78400 पर और निफ्टी 750 अंकों की गिरावट के साथ 24000 के स्तर पर आ गया है. 

ये इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले लोकसभा चुनाव के नतीजो के दिन बाज़ार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. आज बाज़ार में गिरावट से निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपए डूबे. 

जापान का निक्केई इंडेक्स 12 % गिरावट के साथ बंद हुआ. वही कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में 8 % की गिरावट, हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 2.20% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट में भी 1.27% की गिरावट है.