न्यूज अपडेट्स : हरियाणा में हार से राहुल खफ़ा, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों से नीचे भारत


कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे के आवास पर हरियाणा में हार को लेकर रिव्यू मीटिंग में नहीं पहुंचे हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान. पार्टी की हरियाणा में हार से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी नाराज, कहा - नेताओं का इंटरेस्ट ऊपर रहा, इस कारण पार्टी का इंटरेस्ट नीचे चला गया. 


उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. गृहमत्री शाह सहित कई राज्यों सीएम ने दी श्रद्धांजली.


नोबेल पुरुस्कार : साउथ कोरिया की हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरुस्कार दिया जायेगा. नोबेल जीतने वाली पहली कोरियाई महिला है.


ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 127 देशों की सूची में 105 वें स्थान पर भारत. सूची में भारत बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों से पीछे है. पिछले साल भारत इस सूची में 111 वें स्थान पर था. 


टेनिस स्टार राफेल नडाल ने नवम्बर में होने वाले डेविस कप के बाद सन्यास लेने का ऐलान किया. नडाल 22 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके है.