न्यूज अपडेट्स : केन्द्र ने आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी, अदानी पर सनसनी रिपोर्ट पेश करने वाली हिंडन बर्ग रिसर्च बंद हुई, अभिनेता सैफ अली खान पर घर में हमला


  • आम बजट से पहले केंद्र सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा। पीएम नरेंद्र मोदी कि अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्र ने आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दी है। नया वेतनमान जनवरी 2026 से लागू होगा। इससे करीब 45 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों तथा 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। 
  • भारत अंतरिक्ष में स्पेस क्राफ्ट डॉकिंग करने वाला चौथा देश बना। इसरो ने अंतरिक्ष में जोड़े दो स्पेस क्राफ्ट। भारत से पहले अमेरिका, रूस और चाइना स्पेस क्राफ्ट डॉकिंग कर चुका है। 
  • गुरुवार देर रात बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई के बांद्रा स्तिथ उनके घर में घुसकर चाकू से हमला किया गया। सैफ अली खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया।
  • अदानी ग्रुप और सेबी चीफ माधवी पुरी पर आरोप लगाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च बंद हुई । हिंडनबर्ग रिसर्च के फाउन्डर नाथन एंडरसन ने सोशल मीडिया पर इसे बंद करने की जानकारी दी है। कहा, काम पूरा हुआ।   
  • एमपी की तर्ज पर पर प्रदेश की 6759 ग्राम पंचायतों में सरपंच की जगह प्रशासक नियुक्त होंगे। पंचायती राज विभाग ने सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया। 31 जनवरी को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 
  • इंफ़ोसिस को वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही में 6806 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने सालाना आधार पर इसमें 11.5% की ग्रोथ दर्ज की है। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को तीसरी तिमाही में 18,540 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।