Rajasthan Scoop Logo
Rajasthan Scoop Home
होम
Rajasthan Scoop Logo

राजस्थान स्कूप राजस्थान और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, विश्लेषण और राय के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत है।

© 2026 Rajasthan scoop. All rights reserved.

Designed & Developed by Finesse

    न्यूज़स्पोर्ट्स

    आईपीएल 2025 : फाइनल में आज RCB और PBKS के बीच मुकाबला ; दोनों टीमों को है अपने पहले खिताब की तलाश, क्लोज़िंग सेरेमनी ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर

    rajasthanscoop
    शेयर करें:
    आईपीएल 2025 : फाइनल में आज RCB और PBKS के बीच मुकाबला ; दोनों टीमों को है अपने पहले खिताब की तलाश, क्लोज़िंग सेरेमनी ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर

    आईपीएल 2025 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 3 जून 2025 यानि आज शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक रोमांचक मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में हैं।

    RCB की यात्रा :

    RCB ने 9 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है, इससे पहले वे 2016 में फाइनल में पहुंचे थे। RCB ने क्वालिफायर 1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुँची है। विराट कोहली (608 रन) और फिल सॉल्ट की बल्लेबाजी, साथ ही जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, और सुयश शर्मा की गेंदबाजी ने टीम को मजबूती दी है। कप्तान रजत पाटीदार ने भी शानदार नेतृत्व किया है। RCB ने पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल खेला, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    पंजाब किंग्स की यात्रा :

    पंजाब किंग्स 11 साल बाद फाइनल में पहुंची है, उनका आखिरी फाइनल 2014 में था, जब वे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर, जो पहले KKR को खिताब जीता चुके है और DC को फाइनल में ले जा चुके हैं, ने 603 रन बनाए और टीम को प्रेरित किया। क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रभसिमरन सिंह, जोश इंगलिस, और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया।

    हेड-टू-हेड :

    दोनों टीमें अब तक 36 बार भिड़ चुकी हैं, और दोनों ने 18-18 मैच जीते हैं। इस सीजन में पंजाब किंग्स ने बेंगलुरु में RCB को हराया, लेकिन RCB ने मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स को क्वालिफायर 1 में करारी शिकस्त दी।

    दोनों टीमें पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश में हैं। RCB के लिए यह विराट कोहली के 18 साल के इंतजार को खत्म करने का मौका है, जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में एक नई शुरुआत हो सकती है। अहमदाबाद की पिच इस सीजन में हाई-स्कोरिंग रही है, जिससे एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

    क्लोज़िंग सेरमोनी में क्या खास 

    आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी, जो 3 जून 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी, भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है, विशेष रूप से 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए।

    बीसीसीआई ने समारोह को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित किया है, जो पहलगाम आतंकी हमले (26 लोगों की मृत्यु) के जवाब में 6-7 मई को शुरू किया गया था। समारोह में देशभक्ति गीत और संभवतः सैन्य बैंड की प्रस्तुति होगी।

    शंकर महादेवन की प्रस्तुति: प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ भारतीय सशस्त्र बलों को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगे। यह प्रदर्शन ऑपरेशन सिंदूर के सैनिकों और पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को सम्मानित करेगा।

    टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

    संबंधित खबरें

    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    न्यूज़
    बारामती में विमान दुर्घटना, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन ; महाराष्ट्र में राजकीय शोक की घोषणा
    rajasthanscoop
    0
    वंदे  मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    न्यूज़
    वंदे मातरम् देश की आत्मा, 150 साल से हमारे दिलों में—इस पर अब बहस क्यों ? मोदी जितने साल से पीएम है, उतने नेहरु ने जेल में बिताए
    rajasthanscoop
    0
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    न्यूज़
    वन्दे मातरम् विवाद : पीएम बोले– जिन्ना के सामने झुके नेहरू, कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए
    rajasthanscoop
    0

    जनमत

    आज का सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

    कुल वोट: 15

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला  है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा

    वीडियो

    कोई वीडियो लेख नहीं मिला।