Rajasthan Scoop Logo
Rajasthan Scoop Home
होम
Rajasthan Scoop Logo

राजस्थान स्कूप राजस्थान और दुनिया भर से नवीनतम समाचार, विश्लेषण और राय के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत है।

© 2026 Rajasthan scoop. All rights reserved.

Designed & Developed by Finesse

    संवादसंडे-स्टोरी

    अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान में बोले- मैं शादी के लिए तैयार हूँ, मुझे दहेज़ में पकिस्तान चाहिए

    rajasthanscoop
    शेयर करें:
    अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान में बोले- मैं शादी के लिए तैयार हूँ, मुझे दहेज़ में पकिस्तान चाहिए

    अटल बिहारी वाजपेयी अपनी मृदु भाषण शैली और वाकपटुता के लिए जाने जाते थे. तीन बार प्रधानमंत्री बने वाजपेयी एक प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व अजातशत्रु राजनेता थे. वाजपेयी की भाषण शैली इतनी प्रभावशाली थी कि उनके भाषण हमेशा चर्चा का विषय रहते थे.   

    वाजपेयी की ओजस्वी आवाज और शानदार प्रभावशाली भाषण शैली से विपक्षी नेता भी उनके कायल थे. इसलिए हर कोई उनके भाषण सुनना पसंद करता है. वाजपेयी के कई भाषणों की चर्चा आज भी होती है. वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में दिया गया उनका भाषण बहुत चर्चित रहा. अटल बिहारी वाजपेयी को हमेशा प्रखर वक्ता के रूप में उनकी वाकपटुता के लिए याद किया जाता है. वाजपेयी एक प्रखर वक्ता होने के साथ - साथ ही हाजिर जवाब बहुत थे.

    वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे और भारत - पाकिस्तान के संबंधो में मधुरता लाने के लिए अमृतसर से लाहौर ( पाकिस्तान ) के बीच एक बस यात्रा शुरुआत की गई. इस ऐतिहासिक यात्रा में प्रधानमंत्री वाजपेयी स्वयं अमृतसर से बस में सवार होकर लाहौर पहुँचे थे. लाहौर पहुंचने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी का जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान लाहौर गवर्नर हाउस के कार्यक्रम में वाजपेयी ने जोरदार भाषण दिया.

    प्रधानमंत्री वाजपेयी के भाषण के पश्चात पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की. मैं आपसे शादी करना चाहती हूँ लेकिन मेरी एक शर्त है कि आपको मुंह दिखाई में मुझे कश्मीर देना पड़ेगा. महिला पत्रकार की बात सुनने के बाद वाजपेयी हंसने लगे और बोले कि मैं शादी के लिए तैयार हूँ लेकिन मेरी भी एक शर्त है कि मुझे दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए.

    टैग्स:

    Atal BihariIndia-Pakistanrajasthan scoopPoliticsBJP
    टिप्पणी करने के लिए कृपया लॉगिन करें।

    संबंधित खबरें

    क्यों की गई थी राजीव गाँधी की हत्या ; जानें क्यों राजीव से नाराज था LTTE प्रमुख प्रभाकरण
    संवाद
    क्यों की गई थी राजीव गाँधी की हत्या ; जानें क्यों राजीव से नाराज था LTTE प्रमुख प्रभाकरण
    rajasthanscoop
    57
    पीएम मोरार जी ने रॉ की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दी ; रॉ को करते थे नापसंद, मोरार जी की गलती से भारत को हुआ बड़ा नुकसान
    संवाद
    पीएम मोरार जी ने रॉ की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को दी ; रॉ को करते थे नापसंद, मोरार जी की गलती से भारत को हुआ बड़ा नुकसान
    rajasthanscoop
    62
    तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने विपक्ष के नेता वाजपेयी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा
    संवाद
    तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने विपक्ष के नेता वाजपेयी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा
    rajasthanscoop
    51

    जनमत

    आज का सवाल : राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ?

    कुल वोट: 12

    ट्रेंडिंग न्यूज़

    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    लोकसभा चुनाव कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    महिलाओं की आजादी त्यौहार, जानिए कैसे हुई घुड़ला पर्व की शुरुआत, क्यों घुड़ला लेकर घूमती है मारवाड़ की महिलाएं
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    वाजपेयी से किसने कहा कि मुझे नरेन्द्र भाई मोदी गुजरात से बाहर चाहिए...
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला  है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    बोरोना वीव्स लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए आज से खुला है, 22 मई तक कर सकेंगे निवेश ; जानें क्या करती है कंपनी
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा
    नौसेना में शहीद हुआ बागोरिया का लाल प्रह्लाद जाखड़, रविवार सुबह 10.30 बजे पार्थिव शरीर जोधपुर एयरपोर्ट पहुँचेगा

    वीडियो

    कोई वीडियो लेख नहीं मिला।